फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खाम के रहने वाले युवक का तमंचे के साथ फोटो हुआ वायरल
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खाम के रहने वाले एक युवक का तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फोटो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत एक्स के जरिए बरेली पुलिस से की गई है।वहीं बरेली पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से देखते हुए थाना फरीदपुर पुलिस को मामले में कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।