शहपुरा: कोर्ट के निर्देश पर फर्जी वसीहत मामले में तत्कालीन पटवारी तहसीलदार सहित 4लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला किया दर्ज
डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर फर्जी वसीयत और नोटरी मामले में तत्कालीन पटवारी तत्कालीन तहसीलदार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच जारी है । दरअसल कोतवाली थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 7:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पैतृक संपत्ति फर्जीवाड़ा मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया ।