धमतरी: रेस्ट हाउस के पास सड़क के बीचों-बीच गिरा विशालकाय पेड़ का एक बड़ा हिस्सा, बड़ा हादसा टला
बता दे कि आज शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली, देखते ही देखते तेज आंधी तूफान चलने लगा। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गई, वही धमतरी गुंडरदेही मार्ग में रेस्ट हाउस के पास एक विशालकाय पेड़ का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। जिससे आवाजाही काफी देर तक बंद रही। गनीमत रही कि पेड़ की डंगाल किसी राहगीर पर नही गिरा। नही तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।