सादुलशहर थाना क्षेत्र के चमारखेड़ा गांव के पास कार और टेंपो में टक्कर हो गई हादसे में टेंपो चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम को 5:00 बजे चमारखेड़ा गांव के पास कर और टेंपो में टक्कर हुई।हादसे में टेंपो सवार की मौके पर मौत हो गई शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।।