मधेपुरा: बी. पी. मंडल इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीतामढ़ी ने मधेपुरा को हराया
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को 51वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से खिलाड़ी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।