कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य आपूर्ति विभाग, खाद्य सुरक्षा प्रशासन के दल द्वारा 14 एवं 15 अक्टूबर 2025 को शुजालपुर एवं मक्सी नगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक दुरुपयोग के रोकने के लिए एवं आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सामग्री सुलभ उपलब्धता के लिए सघन अभियान चलाया गया।