मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सफल नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर उज्जैन के चरक हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मरीजों व उनके परिजनों को फल, दूध एवं पोषण आहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने