अस्थावां: अस्थावां पुल पर ई-रिक्शा को वेलोरो गाड़ी ने मारी टक्कर, दो लोग हुए जख्मी
अस्थावां थानां क्षेत्र के अस्थावां पुलपर पर सोमवार की सुबह 11 बजे ई रिक्शा में बेलोरो गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिससे ई रिक्शा पर सवार दो लोग जख्मी हो गए। जख़्मी को इलाज के लिए अस्थावां अस्पताल ले जाया गया जहाँ से तार बीघा निवासी राहुल पासवान की पत्नी विना देवी को वेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है। जहाँ महिला का इलाज जारी है।