मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में डीसीएम और बाइक की टक्कर में भाई-बहन की हुई मौत, बच्चा हुआ घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजे
भोगांव क्षेत्र के उमरीहार निवासी मोनू पुत्र जवर लाल अपनी बहन संगीता और एक बच्चे को कन्नौज जिले में शादी समारोह से लौट कर घर वापस बाइक से लेकर आ रहे थे। तभी परतापपुर के पास उनकी बाइक डीसीएम से टकरा गई जिससे भाई बहन की मौत हो गई वहीं बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल बच्चे का उपचार जारी है।