नगर नौसा: कछियावां पैक्स चुनाव: अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी आमने-सामने, कार्यकारिणी सदस्य के 23 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित
नगरनौसा के कछियावां पंचायत में 15 जुलाई को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर अब दो प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जबकि विभिन्न कोटियों के कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।