सोहागपुर: नगर में धूमधाम से निकले जवारे, खेड़ापति मंदिर में हुआ विसर्जन
चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित किए गए जवारों का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नवमी तिथि से शुरू हुआ यह क्रम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह लगभग 11:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक नगर के रघुवंशीपुरा वार्ड, तिलक वार्ड, शास्त्री वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जवारों को लेकर खेड़ापति मंदिर पहुंच