ललितपुर: मवेशी बाजार में अचानक पीछे की तरफ चलने वाली बस की चपेट में आई बाइक व कार, लोग दौड़कर बचाई जान, वीडियो वायरल
ललितपुर शहर के मवेशी बाजार में रिपेयरिंग के लिए गई हुई आर्शीवाद ट्रैवल्स की ढलान पर खड़ी हुई बस अचानक पीछे की तरफ चलने की वजह से चपेट में आई हुई एक बाइक एवं कार क्षतिग्रस्त हो गई।वहीं पीछे खड़े हुए लोगों ने किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाई।गनीमत रही की कोई व्यक्ति बस की चपेट में नहीं आया।अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था।