मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, पार्षदों का वाकआउट
पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे
मेदिनीनगर नगर निगम की शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। शहर में पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की बदहाली और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर वार्ड पार्षदों ने जमकर विरोध जताया। करीब तीन घंटे तक चली तीखी बहस के बाद पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए वाकआउट कर दिया। बैठक निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुई। मेयर अरुणा शंकर के ब