एटा: गांव बहादुरगढ़ के समीप तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ऑटो में मारी ज़ोरदार टक्कर, चालक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर
Etah, Etah | May 16, 2026 थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ऑटो में ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक गांव पृथ्वीराजपुर निवासी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।