नागदा में इंदौर के भागीरथपुरा की घटना के बाद शहर की नगरपालिका भी अलर्ट मोड पर आ गई। नगरपालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत के मार्गदर्शन में जलकार्य समिति के चेयरमेन प्रकाश जैन ने बुधवार की दोपहर 2 बजे लगभग म आनन फानन में भार्गव कॉलोनी टंकी परिसर में शहर में पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों की बैठक आहुत की।