अतरी विधायक रोमित कुमार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जीरी पंचायत बेलसर गांव के वार्ड संख्या 12 के ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है।जिसके कारण केंद्र का नियमित संचालन बाधित हो रहा है। विधायक ने तत्परता दिखाते हुए स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।