इटावा: बसरेहर पुलिस ने दंपति से लूट करने वाले तीन लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, एक सिपाही व दो बदमाश घायल
Etawah, Etawah | May 26, 2025 बसरेहर इलाके में दंपती व उसकी बेटी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले पल्सर सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सोमवार शाम 7 बजे मुठभेड़ में पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के दाएं पैर में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गए। एक सिपाही अरविंद चौधरी भी घायल हुआ है। उन्हें बसरेहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।