रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध रेत के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। तीसरे दिन भी पुलिस,राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध रूप से एकत्रित की गई रेत जब्त की गई। जप्त रेत को नियमानुसार संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को सुपुर्द किया गया।