आगरा: गांव रोहता में महिला की हत्या, मकान की सीढ़ियों के पास मिला शव, इलाके में मची सनसनी
रोहता गांव में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है, जिसका शव एक मकान की सीढ़ियों के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने खून बहता देख पुलिस को सूचना दी। थाना सदर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसीपी इमरान अहमद ने जांच शुरू कर CCTV खंगालने की बात कही है, DCP सिटी ने पूरी जानकारी दी हैं।