आगरा: मलपुरा पुलिस ने नगला दौलतिया व भांडई रेलवे पुल के पास से दो अवैध तमंचा तस्करों को गिरफ्तार किया
थाना मलपुरा पुलिस ने 02 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर दो स्थानों से अवैध शस्त्र तस्करों को पकड़ा। नगला दौलतिया के पास से रोहित और भाडई रेलवे पुल के पास से रामकुमार उर्फ भोला गिरफ्तार हुए। दोनों के पास से एक-एक तमंचा .315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ पुलिस सब आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।