जगदलपुर: रजत जयंती वार्षिकोत्सव में आस्था का महासंगम, बालाजी मंदिर में 380 जोड़ों ने भगवान सत्यनारायण कथा की
श्री बालाजी मंदिर के रजत जयंती वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार सुबह 11 बजे मंदिर परिसर पूर्णतः भक्तिरस में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर भगवान सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व सहभागिता देखने को मिली। श्री रामा चारलू आचार्य जी एवं उनके साथ पधारे पंडितों के समूह द्वारा विधि-विधान से भगवान सत्यनारायण कथा का वाचन किया गया