बहराइच: गिरधरपुरवा में शौच करने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
बहराइच। मुर्तिहा थाना क्षेत्र के गिरधरपुरवा सेमरी घटही गांव में दर्दनाक घटना सामने आई। खेत की तरफ शौच करने गए युवक राम प्रताप पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राम प्रताप गांव के बाहर खेत की ओर शौच के लिए गए थे। तभी तेंदुए ने हमला करके उन्हें घायल कर दिया। जिनका इलाज जारी है।