सायला: सतरंगी सप्ताह के तहत दिव्यांगों ने उपखंड मुख्यालय पर ट्राई साइकिल मैराथन रैली निकालकर,मतदाताओं को किया जागरूक।
Sayla, Jalor | Apr 20, 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए सतरंगी सप्ताह के तहत जिला उपखंड तहसील स्तर पर शनिवार को दिव्यांगों द्वारा हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम थीम सायला उपखण्ड मुख्यालय पर ट्राई साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान कार्मिक अधिकारी एवं दिव्यांगजन भारी संख्या में मौजूद रहे।