सायला: उपखंड मुख्यालय के बांसड़ा धनजी में 32 वर्ष से निराहार रहने वाले,नंदू महाराज का हुआ देवलोकगमन।
Sayla, Jalor | Apr 18, 2024 मुख्यालय के बांसड़ा धनजी में प्रकांड विज्ञान ज्योतिष त्रिवेदी नंदकिशोर महाराज 32 वर्ष से निराहार रह रहे थे।जिनका देवलोकगमन हो गया। नंदू महाराज पिछले 32 साल से भोजन नहीं कर रहे थे।वह ब्राह्मण कर्म के साथ-साथ संत जीवन जी रहे थे। 32 साल से भोजन न करने पर भी उनके शरीर में कोई बीमारी नाम की चीज नहीं थी। जैसा की भक्तों ने बताया कि सादगी पूर्ण जीवन जिया उन्होंने।