सायला: वीराना गांव में सुभद्रा माताजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
Sayla, Jalor | Apr 19, 2024 उपखंड के निकटवर्ती वीराना गांव में सुभद्रा माताजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। गाजे बाजे के साथ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माताजी मंदिर में विराजमान हुए।मंदिर को फूलों से सजाया गया। भक्तगणों ने बढ चढ़कर भाग लिया। महा प्रसादी का आयोजन हुआ।