दुधि: बीजपुर में संदिग्ध परिस्थिति में दो बकरियों और उनके दो बच्चों की मौत, दूध पिलाने के लिए लाई गई थीं, सुबह मृत मिलीं
बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर के टोला पुनर्वास प्रथम में सुजीत गुप्ता के मकान के पास संदिग्ध परिस्थिति में दो बकरी उनके दो बच्चों की मौत हो गई। सुजीत गुप्ता ने बताया कि मेरे बच्चे की तबियत कई दिनों से खराब चल रही हैं और उसको दूध पिलाने के लिए पुनर्वास प्रथम निवासी रमेश पनिका से उनकी दो बकरी और और बकरी के दो बच्चे को ले आया था।