सुपौल: सुपौल में नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, कार्यालय में जड़ा ताला; तीन सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी
Supaul, Supaul | Jul 31, 2026 बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले नगर निकाय कर्मियों की तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के दूसरे दिन नगर परिषद, सुपौल कार्यालय में कर्मियों ने ताला जड़कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान नगर निकाय कर्मी कार्यालय परिसर में डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता का प्रदर्