कांकेर: कांकेर में स्थानीय अवकाश में बदलाव, अब भाईदूज का अवकाश 23 अक्टूबर को रहेगा
Kanker, Kanker | Oct 17, 2025 कांकेर जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा आगामी 21 अक्टूबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके मद्देनज़र जिला प्रशासन कांकेर द्वारा पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अब 21 अक्टूबर के स्थान पर 23 अक्टूबर को होगा