कांवड़ यात्रा मे 251 फ़ीट लंबे भव्य तिरंगे के साथ शिवभक्तों का अद्भुत उत्साह, सुरक्षा में तैनात उत्तराखंड पुलिस
देहरादून: कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार देशभक्ति और आस्था का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यात्रा के मार्ग पर शिवभक्तों द्वारा 251 फ़ीट लंबा भव्य तिरंगा लेकर आगे बढ़ने का एक बेहद विहंगम और अद्भुत दृश्य सामने आया है, जो हर किसी में राष्ट्रप्रेम और भक्ति का संचार कर रहा है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के बीच उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को सुगम व निर्बाध बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।