अमरोहा: अमरोहा में मानवता हुई शर्मसार, कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Amroha, Amroha | Dec 25, 2025 उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरेशी में कूड़े के ढेर के बीच एक नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब कूड़े के ढेर में नवजात का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।