ग्वालियर गिर्द: शातिर चोर गिरोह पुलिस पकड़ में, लाइसेंसी रिवाल्वर और आभूषण मिले
महाराजपुरा पुलिस ने करीब ढाई साल पहले आदित्यपुरम इलाके में हुई सनसनीखेज लाखों की चोरी का खुलासा किया है।इस सिलसिले में 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी रिवाल्वर सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामग्री भी मिली है।महाराजपुरा पुलिस ने इस मामले में प्रदीप राठौर, राजकुमार और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।