छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हमा स्थित काली माता मंदिर परिसर में करणी सेना परिवार संगठन की बैठक आज 01 जुलाई दोपहर करीब 1:00 बजे आयोजित हुई, जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए अरविंद सिंह परिहार को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।अरविंद सिंह परिहार ने कहा।