हुज़ूर: भोपाल में अग्निशमन यंत्र फटने से घायल CISF के एएसआई की मौत, पुलिस जुटी जांच में
Huzur, Bhopal | Mar 17, 2024 भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचइएल) में 26फरवरी को प्लांट के एक स्थान पर आग लग गई थी।इसके बुझाने के प्रयास में CISF के एएसआई नेअग्निशमन यंत्र उठाया। इसे खोलने का प्रयास करते समय यंत्र फट गया| इससे एएसआई के जबड़े में कई फैक्चर हो गए उनके चेहरे और सर में भी चोट आई थी| आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई|मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|