सहारनपुर: विधानसभा में शाहनवाज खान ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, नकली दवाइयों के बढ़ते माफिया पर जताई चिंता, वीडियो हो रहा वायरल
सहारनपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहनवाज खान ने विधानसभा में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कानून का सम्मान नहीं करता, वह न तो देश से प्यार करता है और न ही समाज से। विधायक ने कहा कि आज पूरे प्रदेश और देश में नकली दवाइयों और सिरप का गंभीर मुद्दा बना हुआ है।