शहपुरा: शहपुरा सहित ग्रामीण क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित
शहपुरा सहित ग्रामीण क्षेत्र में मेंटेनेंस को लेकर शनिवार सुबह 6:00 से दोपहर 1:00 तक विद्युत सप्लाई लाइन बाधित रहेगी। दरअसल विद्युत विभाग ने शनिवार सुबह 6:00 सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी और बताया कि मेंटेनेंस को लेकर विद्युत सप्लाई लाइन बाधित रहेगी और आवश्यकता अनुसार सप्लाई की समय अवधि घटाई और बढ़ाई जा सकती है ।