सोनकच्छ: गंधर्वपुरी में सनकी बेटे ने माता-पिता व परिजन पर किया जानलेवा हमला, माँ का हाथ कटा, पिता गंभीर
सोनकच्छ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंधर्वपुरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक सनकी बेटे ने अपने ही मां-बाप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग महिला का हाथ कट गया, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के भाई के बेटे पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी।