कौंच: नदीगांव में PM के जन्मदिन पर विशेष आयोजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Konch, Jalaun | Sep 17, 2025 नदीगांव स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने किया, वही सेवा पखवाड़ा के तहत पूर्व मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया और मां के नाम पर एक पेड़ भी लगाया है।