लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 43 लोगों ने कराई जांच
लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 153वें साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार सुबह 7:30 बजे से किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सह सचिव संजय चौधरी और सुबोध प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।