मिश्रिख: आँट गांव में मकान की छत तोड़ते समय अचानक छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
जनपद के मिश्री थाना क्षेत्र के आंट गांव में मकान की छत तोड़ते समय अचानक छज्जा गिर जाने से मलबे में दबकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। घायल मजदूर को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम सीतापुर में कराकर शव परिवार को सौंप दिया गया है, परिवार में मातम का माहौल है।