बरेली: मुस्लिम समुदाय की सोनम ने देवरनिया के विष्णु के साथ लिए सात फेरे, सोनम ने परिवारजनों से जान का खतरा बताया
देवरनिया थाना क्षेत्र की सोनम ने दूसरे समुदाय में शादी के बाद परिवारजनों से जान का खतरा बताया है। विष्णु मौर्य ने बताया कि वह कीटनाशक दवा की दुकान चलाते हैं। उनकी 12 साल पहले सोनम सिद्दीकी से पहली मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती के बाद प्रेम हो गया। उनकी कॉल और सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही।