बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम धोबनी (अ) में शनिवार रात हुए हमले के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। डौंडी पुलिस के जांच में सामने आया है कि 100 रुपए को लेकर हुए विवाद में पिता ने अपने ही बेटे पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार किया था। युवक का हालात अब भी गंभीर बना हुआ है।