सोहागपुर: घरौला मोहल्ला में श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
घरौला मोहल्ला स्थित कांग्रेस भवन के पीछे से रविवार की शाम 4 बजे लगभग श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर सजे कलश रखकर भाग लिया, जबकि पुरुषों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।