गोपालगंज: गोपालगंज में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 2.64 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची राशि। डीएम ने दी जानकारी।
बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मई 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई। समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की उपस्थिति में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यभर के पेंशनध