बबेरू कस्बे मे बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में अलग बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर गांव-गांव पाँव पाँव पदयात्रा बबेरू कस्बे के रामलीला मैदान पर पहुंची। जहां यात्रा के नायक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने जान सभा को सबोधित किया। बबेरू कस्बे के लोगों ने बुंदेलखंड अलग राज्य बनाए जाने को लेकर पदयात्रा मे शामिल हुवे, लोगो ने पदयात्रा का स्वागत किया।