धौलपुर: फायरिंग: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार-पांच युवकों ने किया हमला
निहालगंज थाना क्षेत्र में स्थित जगन टॉकीज के पास बुधवार शाम करीब 7:00 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर चार-पांच युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। प्राप्