कैलारस । अग्रवाल महासभा कैलारस के द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में 5 दिवसीय निशुल्क मेगा एक्यूप्रेशर शिविर प्रारंभ किया है। जिसमे लोगो का बिना औषधि के इलाज किया जा रहा है। पहले दिन 50 लोगो ने लाभ उठाया, यह शिविर एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग एंड ट्रीटमेंट संस्थान जोधपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, 27 अक्टूबर को सुबह 9 से 1 ओर शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक चला है।