मंडी: हटौण गांव में नेशनल हाईवे के पास 60 फीट गहरा विशाल गड्डा, लोगों में दहशत, घर खाली कराए गए
Mandi, Mandi | Nov 1, 2025 मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर डयोड के पास हटौण गांव में एक विशाल गड्डा पड़ गया है। यह घटना रात में हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। यह गड्डा लगभग 60 फुट गहरा और 40 फीट चौड़ा बताया जा रहा है।स्थानीय निवासी हरदेव शर्मा ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने देखा तो वहां एक बड़ा गड्डा बन चुका था, जो धीरे-धीरे बढ़ने लगा।