उज्जैन शहर: पिपलिनाका गढ़कालिका मंदिर मार्ग, ज्ञान टेकरी के पास, विद्युत विभाग की लापरवाही से 4 बकरों की करंट लगने से मौत
उज्जैन के पिपलिनाका गढ़कालिका मंदिर मार्ग स्थित ज्ञान टेकरी के पास विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते करंट लगने से चार बकरों की मौत हो गई। तेज बारिश के दौरान सड़क से गुजर रहे बकरे बिजली के पोल के संपर्क में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह मार्ग गढ़कालिका माता मंदिर जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। सौभा