बोलबा: बोलबा तलमंगा गांव में किसान के मवेशियों की मौत, प्रशासन से मुआवजे की मांग
Bolba, Simdega | May 27, 2026 बोलबा के तलमंगा गांव में बुधवार को शाम 6 बजे हुई आंधी तूफान बारिश एवं बज्रपात की चपेट में आने से ग्राम सभा के अध्यक्ष लूकस केरकेट्टा के दुधारू गाय एवं जर्शी गाय की मौत हो गई।मामले की जानकारी प्रखंड पशुपालन विभाग को दी गई एवं मुआवजे की मांग की गई।