डलमऊ: आकाशीय बिजली गिरने से गाय की हुई मौत, मचा हड़कंप
डलमऊ तहसील क्षेत्र के घोरवारा रसूलपुर गहरवारी गोविन्दपुर गांव में आज दिन गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में अचानक मौसम खराब होने के बाद जोरदार गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर चर रही गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।